नोएडा में निर्माणाधीन कालिंदी कुंज पुल
फिलहाल, नोएडा से दक्षिणी और बाहरी दिल्ली के बीच सीधी कनेक्टिविटी के लिए पुराना ओखला बैराज ब्रिज और डीएनडी फ्लाईओवर ही विकल्प है। इन दोनों ही ब्रिज पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। खासकर ओखला बैराज के पुराने ब्रिज पर लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ता है। यमुना पर नया ब्रिज बनने के बाद जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बनने से आगरा कनाल के रास्ते फरीदाबाद-नोएडा के बीच आवाजाही भी आसान होगी।
अधिकारियों ने किया दौरा
प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने वर्क सर्कल के अधिकारियों के साथ शनिवार को यमुना पर निर्माणाधीन ब्रिज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की समीक्षा करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। दिल्ली से ब्रिज को जोड़ने के लिए बनाए गए नक्शे के आधार पर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
राजीव त्यागी, महाप्रबंधक-नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि, ब्रिज को दिल्ली की सीमा में उतारा जाना है। इसके लिए हमने अंडरपास, क्लोवरलीफ और फ्लाईओवर बनाने बनाने का प्लान तैयार कर यूटीपैक को भेज दिया है। काम जल्द से जल्द शुरू हो सके, इसके लिए अगले सप्ताह दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी।
यमुना ब्रिज प्रोजेक्ट
ब्रिज की लंबाई 617.80 मीटर
अनुमानित लागत 119.95 करोड़
डेडलाइन 30 नवंबर 2018