फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ एक्सप्रेसवे: छिजारसी कट के पास ट्रैफिक जंक्शन होगा बंद

Thu, 06 Jun 2019 04:20 AM IST
राजेश सैनी सुशील पांडेय, नोएडा

सार

- यू-टर्न और अंडरपास से चलाना होगा काम
- नोएडा से गाजियाबाद से आनेजाने वालों को तय करनी होगी ज्यादा दूरी 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माण की वजह से सेक्टर-63 के छिजारसी कट के पास का ट्रैफिक जंक्शन एक सप्ताह में बंद कर दिया जाएगा। अब इस रास्ते आने वालों को विकल्प के तौर पर यू-टर्न और अंडरपास का सहारा लेना होगा। छिजारसी कट के पास स्थित जंक्शन से वाहन दिल्ली-नोएडा से आकर कनावनी के लिए निकलते हैं। यही नहीं दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन दायीं ओर मुड़कर छिजारसी कट से नोएडा में दाखिल होते हैं। इस जंक्शन के आसपास सड़क निर्माण का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। अब जंक्शन पर सड़क को जोड़ने का काम होगा।

विज्ञापन


गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को नोएडा जाने के लिए जंक्शन से बायीं ओर मुड़ना होगा। उसके बाद आगे के पुल से पहले यू-टर्न लेकर वापस नोएडा की ओर आना होगा। यहां से छिजारसी कट और मॉडल टाउन तिराहे से नोएडा में प्रवेश किया जा सकता है। इसी तरह से जिन्हें कनावनी की ओर मुड़ना है उनको जंक्शन से नोएडा की ओर आगे बढ़ना होगा। थोड़ी दूरी पर एक और अंडरपास खोला जाएगा। इसके सहारे यूटर्न लेकर कनावनी के लिए निकला जा सकता है।

नए खोले गए अंडरपास से बन रहा बॉटल नेक
सीआईएसएफ कट से थोड़ा आगे एक अंडरपास खोला गया है। यह अंडरपास नोएडा की तरफ निकलता है। लेकिन वहां वाहनों की बड़ी संख्या की वजह से बॉटल नेक बनता दिख रहा है। पीक आवर में छिजारसी कट तक जाम की समस्या बन रही है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या का समाधान ढूंढा जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छिजारसी कट से दिल्ली की ओर एक कैरेज खुला
छिजारसी कट के पास स्थित जंक्शन से दिल्ली-नोएडा की ओर दो कैरेज हैं। इसमें से एक कैरेज पहले से चल रहा था। मंगलवार शाम से दूसरा कैरेज भी खोल दिया गया। इस कैरेज के खुलने से वाहनों को दिल्ली-नोएडा की ओर निकलने में आसानी हो रही है।

एनआईबी चौकी का जंक्शन भी होगा बंद
एनआईबी चौका का कट भी एनएचएआई बंद करेगा। इसके लिए विकल्प की तलाश की जा रही है। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन एनआईबी कट के सहारे नोएडा में उतरते हैं। वहीं नोएडा से आने वाले वाहन बायीं ओर मुड़कर दिल्ली और जंक्शन पार कर दायीं ओर मुड़कर गाजियाबाद की ओर निकलते हैं।

छिजारसी कट के पास स्थित जंक्शन एक सप्ताह में बंद हो जाएगा। इसके बाद वाहनों को यू-टर्न और अंडरपास का सहारा लेना पड़ेगा। इस जंक्शन को बंद कर सड़क को जोड़ने का काम आगे बढ़ाया जाएगा। इससे वाहनों की गति भी बढ़ेगी।        - आरपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें