फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर नई दिल्ली में लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 24 Dec 2018 07:53 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी में क्रिसमस को लेकर दिल्ली यातायात पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। क्रिसमस पर्व पर 24 दिसंबर की शाम से 25 दिसंबर तक आयोजन होंगे। इस दौरान प्रार्थना के लिए विभिन्न चर्चों में हजारों की संख्या में लोगों के आने की संभावना है। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने चर्च के आसपास के मार्गों पर वाहन चालकों को नहीं जाने सलाह दी है।  
विज्ञापन


यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि क्रिसमस को लेकर किसी भी मार्ग को बंद नहीं किया गया है। लेकिन जिन मार्गों पर चर्च है, आवश्यकता पड़ने पर इन मार्गों पर यातायात को रोककर वैकल्पिक रास्ते पर भेजा जा सकता है। जिन चर्चों पर भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना है, उसमें गोल डाकखाना स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, संसद मार्ग स्थित फ्री चर्च और चर्च रोड स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पसन शामिल हैं। 

यातायात पुलिस के मुताबिक, लोगों की भीड़ आने की वजह से गोल डाकखाना, अशोका रोड गोल डाकखाना से विंडसर प्लेस तक, बाबा खड़क सिंह मार्ग, संसद मार्ग, पटेल चौक और चर्च रोड पर वाहनों का भारी दबाव रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर आरएमएल की ओर से आने वाले वाहनों को गोल डाकखाना के पास से वैकल्पिक रास्ते की ओर मोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे ही गोल डाकखाना की ओर से आने वाले वाहनों को भाई वीर सिंह मार्ग और काली बाड़ी मार्ग की ओर, अशोक रोड से पटेल चौक होते हुए गोल डाकखाना आने वाले वाहनों और कनॉट प्लेस आउटर सर्किल से होते हुए बाबा खड़क सिंह मार्ग होते हुए गोल डाकखाना आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ते की ओर मोड़ दिया जाएगा। नई दिल्ली स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में जाने वाली अन्य सड़कें आम लोगों के लिए खुली रहेंगी। लेकिन 25 दिसंबर को पुलिस ने वाहन चालकों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी है।  
विज्ञापन


इन जगहों पर होगी पार्किंग  
- पंडित पंत मार्ग के दोनों तरफ सिंगल लेन में  
- जयसिंह रोड के दोनों सिंगल लेन में  
- सिंगल लेन चर्च रोड  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें