पूर्वी दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वजीराबाद के आसपास नौ सितंबर तक ट्रैफिक जाम रहने की एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षाएं 19 अगस्त से नौ सितंबर तक चल रही हैं, जिसके दौरान अभ्यर्थियों व उनके वाहनों की बड़ी संख्या के पहुंचने की उम्मीद है। खजूरी चौक से वजीराबाद की ओर भारी जाम की आशंका है, खासकर सुबह तीन से सात बजे (परीक्षा पहुंचने का समय) और 11 बजे से दोपहर दो बजे (छुट्टी के समय) धीमी आवाजाही रहने की संभावना है।
ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और अनावश्यक देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सोनिया विहार व पुस्ता रोड का इस्तेमाल करें। संवाद