फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सोहना एक्सप्रेसवे पर पानी की पाइपलाइन लीकेज से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर 66 स्थित मुख्य गुर्जर रोड पर पानी की सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण सोहना एक्सप्रेसवे पर करीब छह घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे जीएमडीए द्वारा यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के दौरान पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। इस कारण सड़क पर पानी भर गया। दुकानदार ब्रिजेश ने बताया कि मुख्य मार्ग से सोहना की ओर जाने वाले वाहन धीरे-धीरे रेंग रहे थे। मरम्मत कार्य वाले हिस्सों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी और ट्रैफिक कर्मी मैनुअल तरीके से वाहनों को नियंत्रित कर रहे थे। इस दौरान यातायात पुलिस ने जाम को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स बढ़ाए और वाहनों की आवाजाही को सीमित किया गया ताकि लंबा जाम न लगे। निजी अस्पताल से लेकर बॉयस सरकारी स्कूल तक करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई थी। जलभराव और गलत पार्किंग ने स्थिति को और खराब कर दिया। जीएमडीए के अनुसार यह कार्य उच्च क्षमता वाली ट्रंक वाटर सप्लाई लाइन को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने के लिए किया जा रहा था ताकि आसपास की सोसाइटियों में पानी की आपूर्ति बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें