राहगीरों को चंद मिनट का सफर तय करने के लिए काफी समय लग गया। फिल्म सिटी से सेक्टर-18 जाने वाली सड़क पर दोपहर बाद ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सेक्टर-18 स्थित मॉल की पार्किंग शाम होने से पहले भर गई। प्राधिकरण की मल्टीलेवल पार्किंग भी भर गई थी। मार्केट में स्थित सरफेस पार्किंग भी भरी हुई थीं। स्थिति यह हो गई कि यहां पार्किंग की जगह बहुत से वाहन चालकों को नहीं मिल पाई। सेक्टर-27 अट्टा मार्केट के सामने शाम के समय भीषण जाम रहा।
इसी तरह सेक्टर-25 ए मोदी मॉल से एडोबी चौराहे के बीच आने-जाने वाली दोनों सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। यहां नोएडा स्टेडियम में महाकौथिग का आयोजन किया गया है। छुट्टी का दिन होने के चलते यहां पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। सेक्टर-16 चौराहे से सेक्टर-12-22-56 के बीच वाहन रेंगते रहे। इसी तरह नोएडा एलिवेटेड रोड से पर्थला चौक के बीच वाहनों की रफ्तार कम रही। सेक्टर-62 मॉडल टाउन से सेक्टर-71 चौराहे, चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर के बीच भी जाम की स्थिति रही।