फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के मुख्य रास्तों पर जाम की संभावना

Mon, 14 Apr 2014 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में अंबेडकर जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के चलते महानगर के ज्यादातर मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


दोपहर बाद तीन बजे से रात आठ बजे तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। बेहतर है कि पहले से जानकारी करने के बाद ही अपने रूट का चयन करें।

ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिए कई प्वाइंट पर ट्रैफिक डायवर्जन की योजना भी तैयार की है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में सोमवार सुबह पांच बजे शहर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा।

दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ सुदर्शन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. चरण सिंह करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें