फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फ्लाईओवर निर्माण की वजह से यातायात हो रहा है बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोड पार करने के लिए घंटों करना पड़ता है इंतजार
विज्ञापन

-साल 2021-2022 से कछुए की चाल से चल रहा निर्माण भजनपुरा में
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित भजनपुरा में मुख्य सड़क पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 2021-2022 में शुरू हुए डबल डेकर फ्लाईओवर का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है, जबकि सड़क के बीच बैरिकेट लगाकर यातायात बाधित कर दिया गया है। इससे आसपास के इलाकों में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय निवासी पंकज ने बताया कि जाम के कारण रोज सुबह दफ्तर जाने के लिए उन्हें काफी देर पहले घर से निकलना पड़ता है, लेकिन कई बार भारी जाम के कारण उन्हें देरी हो जाती है। चांद बाग निवासी फारूक ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य के कारण पूरे इलाके में धूल और मिट्टी रहती है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार विक्की ने चिंता जताते हुए कहा कि आपात स्थिति में जाम के कारण एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियों को भी इस रास्ते से निकलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। फ्लाईओवर के साथ लगी दर्जनों कॉलोनियों में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, धूल-मिट्टी के कारण वायु प्रदूषण बढ़ा है, और गाड़ियों के हॉर्न व अन्य आवाजों के कारण रात में भी सोना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें