फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विकास मार्ग पर आज शाम रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कड़कड़ी मोड़ से निर्माण विहार तक प्रस्तावित मार्च के चलते रूट में बदलाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। विकास मार्ग पर बुधवार शाम यात्रा करने वाले वाहन चालकों को जाम और रूट डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है। कड़कड़ी मोड़ से निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन तक आयोजित होने वाले एक पैदल मार्च के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारू रखने के लिए कड़कड़ी मोड़ से निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के बीच के मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इससे पूर्वी दिल्ली से आईटीओ, लक्ष्मी नगर और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्गों का सुझाव
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को इस प्रभावित हिस्से से बचने और आईटीओ की ओर जाने के लिए मास्टर प्लान रोड और पुस्ता रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इससे उन्हें विकास मार्ग पर जाम से बचकर निकलने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क पर जाम से बचने के लिए निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने, अतिरिक्त समय लेकर निकलने और मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें