फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत के कॉन्सर्ट के चलते दिल्ली में यातायात बाधित, दिल-लुमिनाटी सुनने को उमड़ी फैंस की भीड़

Sat, 26 Oct 2024 09:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। आयोजन स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लोधी रोड सहित स्टेडियम के आसपास के इलाकों में यातायात धीमा रहा।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते शनिवार को मध्य दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम के पास यातायात प्रभावित रहा। गायक के हजारों प्रशंसक उनके संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उमड़ पड़े।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। आयोजन स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लोधी रोड सहित स्टेडियम के आसपास के इलाकों में यातायात धीमा रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यात्री ने बताया कि ट्रैफिक के कारण उसे लोधी रोड फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली तक की दूरी तय करने में दो घंटे लग गए।

बता दें कि आज शनिवार 26 अक्तूबर से कल रविवार 27 अक्तूबर तक दो दिन दिलजीत का कॉन्सर्ट है। गायक का कॉन्सर्ट जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में है। इसे लेकर शुरुआत से ही फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज है। उनके कॉन्सर्ट के लिए टिकट मिनटों के अंदर बुक हुए थे।
विज्ञापन


दिल-लुमिनाटी टूर के लिए दिल्ली पहुंचने से पहले दिलजीत ने कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, इटली और न्यूजीलैंड में परफॉर्म किया है। हर जगह उन्हें सुनने खूब भीड़ उमड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें