फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Advisory: आज दिल्ली में कई सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, राजघाट के आसपास के लिए एडवाइजरी जारी

Wed, 06 May 2026 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

कार्यक्रम में कई वीआईपी लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
ट्रैफिक एडवाइजरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर बुधवार को आयोजित समारोह के चलते राजधानी में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। कार्यक्रम में कई वीआईपी लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन


उत्तरी रेंज के पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता के अनुसार, 6 मई को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच जरूरत के अनुसार कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध, नियमन और डायवर्जन लागू किया जा सकता है। इनमें आईटीओ चौक से दिल्ली गेट (बीएसजेड मार्ग), शांति वन चौक से आईपी फ्लाईओवर, आसफ अली रोड, गुरु नानक चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और रिंग रोड बायपास जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

पुलिस ने हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले घर से निकलें और अपनी यात्रा की योजना ट्रैफिक के अनुसार बनाएं। साथ ही, वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। वास्तविक समय की जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें