नई दिल्ली। छठ महापर्व को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यमुना घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आज और कल को राम घाट, सूर घाट, बजरंगी घाट (वजीराबाद), वासुदेव घाट (आईएसबीटी के पास) और हाथी घाट (आईपी एस्टेट) पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। इससे आज दोपहर दो बजे से कल सुबह आठ बजे तक बंध रोड, वजीराबाद रोड, विकास मार्ग, आईपी एस्टेट की सड़कों और यमुना घाटों की अप्रोच रोड्स पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे इसके वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। संवाद