फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में व्यापारियों की चिंता, कहीं गोदाम में चोरी ना हो जाए, पिकेट की व्यवस्था करने की मांग

Tue, 24 Mar 2020 11:19 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की वजह से जहां व्यापारी स्वास्थ्य को लेकर डरे हुए हैं वहीं उन्हें अपनी दुकान और गोदाम की चिंता भी सता रही है। करोड़ों का सामान दिल्ली के गोदामों में बंद है ऐसे में थोक व्यापारियों को चिंता है कि कहीं उनका सामान चोरी ना हो जाए। इस बाबत थोक व्यापारियों ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि बाजारों में जगह-जगह पुलिस की व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन


थोक व्यापारी का कहना है कि जब भी एक साथ 2 दिनों के लिए बंद होता है तो गोदामों के ताले टूट जाते हैं। चोर माल चुराकर फरार हो जाते हैं। चांदनी चौक सांस्कृतिक मंच के प्रवीण शंकर कपूर का कहना है कि व्यापारी चोरी की आशंका को लेकर चिंतित है। 

सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के देवराज बवेजा ने कहा है कि गोदाम पर काम करने वाले भी अपने घरों में हैं। उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस स्थिति में दुकान और गोदाम की निगरानी करने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि इस समस्या और चिंता को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए। गोदामों में चोरी हुई तो फिर आने वाले समय में महंगाई बढ़ेगी।
विज्ञापन


 दिल्ली उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हेमंत गुप्ता का कहना है कि दिल्ली पुलिस जरूरी वस्तुओं की आवाजाही में भी परेशानी खड़ी कर रही है। वाहनों से माल लाने ले जाने पर पुलिस रोक देती है। कागज दिखाने के बाद भी पुलिसकर्मी परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस परेशानी को दूर करे ताकि व्यापारी संकट की इस स्थिति में अपना सहयोग दे सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें