फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनॉट प्लेस वाहन फ्री प्लान: मॉक ड्रिल की व्यापारियों ने निकाली हवा, निकाला मार्च

Sat, 29 Jun 2019 08:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनडीएमसी की कनॉट प्लेस को वाहन फ्री करने की मॉक ड्रिल की स्थानीय व्यापारियों ने हवा निकाल दी। विरोध में उतरे व्यापारियों ने इनर सर्किल में पार्किंग में वाहनों के जाने के लिए बनाई गई कीप को फेंक दिया। वहीं, नो कार, नो कारोबार की तख्तियां लेकर पैदल मार्च किया। कारोबारियों ने साफ किया है कि अपने कारोबार को बचाने के लिए वे रविवार के ट्रायल का विरोध करेंगे।

विज्ञापन


नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव विक्रम बधवार का कहना है कि एनडीएमसी उस प्लान पर मॉक ड्रिल नहीं कर रही है, जिस पर सहमति बनी थी। मौजूदा प्लान से कनॉट प्लेस आने वाले लोगों को ही मुश्किल होगी। एनडीएमसी पैदल यात्रियों के लिए तो फिक्रमंद है, लेकिन जब योजना से कारोबार ही बंद हो जाएगा तो कनॉट प्लेस जाने में किसे दिलचस्पी होगी।

उधर, कनॉट प्लेस में शनिवार को आधे घंटे बाद मॉक ड्रिल शुरू हुई। तयशुदा समय 7:30 बजे की जगह 8:00 बजे मॉक ड्रिल शुरू होने पर हालात को संभालने के लिए पूरे सर्किल पर सिविल वार्डन की तैनाती थी। वहीं, ट्रायल का मुआयना करने के लिए एनडीएमसी सचिव रश्मि सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल व ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस को वाहन मुक्त करने की योजना बनाई है। इसके तहत सुबह 8:00 बजे से मॉक ड्रिल शुरू की गई। जबकि रविवार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ट्रायल किया जाएगा। इसके तहत कनॉट प्लेस की इनर सर्किल में लेन संख्या दो और तीन में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। वहीं, मिडिल सर्किल की सिंगल लेन पार्किंग भी बंद रहेगी। इससे मिले अनुभवों के आधार पर अधिकारी आगे की योजना पर काम करेंगे। अगर ट्रायल सफल होता है कि योजना को लागू कर दिया जाएगा। 

जिस पर हुई सहमति उसके ट्रायल को तैयार 
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) सचिव विक्रम बधवार का कहना है कि अगर एनडीएमसी तयशुदा योजना को लागू करती है तो कारोबारी विरोध नहीं करेंगे। मौजूदा प्लान लागू करने से आम मुसाफिरों में असमंजस की स्थिति पैदा होगी।

अवैध हॉकर हटाए एनडीएमसी 
एसोसिएशन का कहना है कि कनॉट प्लेस के अलावा दिल्ली के किसी बाजार का गलियारा 35 फुट नहीं है। यह वाहनों की निकासी के लिए पर्याप्त है। मार्केट की आवाजाही अगर सामान्य करनी है तो अवैध हॉकर का हटाना चाहिए। उनको हटाने की जगह नियमों के हिसाब से चलने वाले व्यापारियों को व्यापार बंद करवाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें