भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 11 देशों के कारोबार, संस्कृति और तकनीक के विभिन्न रंग दिखाई देंगे। मेले की थीम एक भारत, श्रेष्ठ भारत है जो देश की विविधता, नवाचार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनेगी। हर हॉल के करीब फर्स्ट एड बूथ, दर्जनों एंबुलेंस और पर्याप्त संख्या में ह्वीलचेयर की सुविधा मिलेगी।
यहां से मार्ग परिवर्तित होंगे
मथुरा रोड और भैरो मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर आगंतुकों के किसी भी वाहन खडे़ करने की अनुमति नहीं होगी। यहां पार्क किए गए वाहनों को क्रेन उठाएगी और कानूनी कार्रवाई होगी। उठाए गए वाहनों को गेट नंबर 5 पर नेशनल स्टेडियम की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
व्यापार मेले में ऐसे जाएं
दिल्ली मेट्रो से आने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं और गेट नंबर 10 से आईटीपीओ में प्रवेश कर सकते हैं या गेट 6 व 4 से प्रवेश के लिए शटल सेवा का उपयोग कर सकते हैं। लोग मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उतरकर पैदल भी जा सकते हैं। दिल्ली या एनसीआर से यात्रा करने के लिए डीटीसी बसों का उपयोग करने वाले लोग मथुरा रोड और भैरो मार्ग पर निर्दिष्ट बस स्टॉप पर उतर सकते हैं।
वाहनों को यहां पार्क करें
बेसमेंट पार्किंग नंबर-1 भैरों मार्ग से प्रवेश व निकास और रिंग रोड की ओर से आने वाली सुरंग के माध्यम से कर सकते हैं। भैरो मंदिर व दिल्ली चिड़ियाघर पर पार्किंग की सुविधा है। यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि वह अपने वाहन बेसमेंट पार्किंग नंबर -2 यानी भारत मंडपम के नीचे पार्क कर सकते हैं। प्रवेश और निकास पुराना किला से रिंग रोड की ओर जाने वाले प्रगति सुरंग से हैं। मथुरा रोड (अंडरपास नंबर 4 और गेट नंबर 8, आईटीपीओ के पास से निकास) से भी प्रवेश करते हैं।
ये इंतजाम भी किए गए