फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टीपीसी के प्रशिक्षण से मजबूत होगी रेल परिचालन की संरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने रेल परिचालन की विश्वसनीयता और संरक्षा बढ़ाने के लिए ट्रैक्शन पावर कंट्रोलर्स (टीपीसी) का छह चरणों वाला क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। बुधवार को गाजियाबाद स्थित विद्युत प्रशिक्षण केंद्र में इसका अंतिम सत्र संपन्न हुआ। 12 अक्तूबर से 18 नवंबर तक चले इस कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के जम्मू, फिरोजपुर, अंबाला, दिल्ली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल के कुल 80 टीपीसी ने हिस्सा लिया। तीन-तीन दिनों के छह सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को 25 केवी ट्रैक्शन बिजली आपूर्ति की निगरानी, नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को दिल्ली मंडल के स्काडा सिस्टम और रेलवे नियंत्रण केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें