प्रदेशों की संस्कृति को जानने के लिए एक ऐसी संस्था जो विभिन्न राज्यों में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भ्रमण करने का मौका दे रही है। ताकि लोगों विभिन्न राज्यों में घुमाकर उनका अनुभव लोगों के साथ साझा करा सके। पर्यटन घुमक्कड़ संस्था का मक्कसद लोगों के अंदर देश की विभिन्न संस्कृति को पैदा करना है। उद्यमियों को वहां के परिवेश में ढालकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दिलाना है।
हाल ही में संस्था ने एक ऐसे समूह को उत्तराखंड राज्य का भ्रमण कराया है। इस भ्रमण के दौरान राज्य के लोगों को जानने और पहचाने का मौका मिला। इस मौके पर व्यापरियों ने उत्तराखंड की खासियत के बारें में काफी गहनता से जाना पहचाना। संस्था के प्रबंधन सौरभ कुमार सिन्हा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह से देश में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिल रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे है।
टूर पर गए आशीष, मोहित, आकाश व जॉय ने बताया कि भालूगढ़ जलप्रपात और मुक्तेशवर मठ की यात्रा अविस्मरणीय रही। लेकिन यात्रा के अलावा जो बात पूरे दौरे को यादगार बनाती है वो है क्लब 10 पाइन लॉज जहां की मेहमाननवाजी बेहद अच्छी रही।