फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 12: केजरीवाल के लिए मुसीबत बन चुके इन विधायकों का 'कच्चा चिट्ठा'

Tue, 27 Sep 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
kejriwal mla - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के विधायकों की गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने साले की पत्नी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया और अगले ही दिन आप के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह सोमनाथ भारती को लेकर अब तक आप के कुल 11 विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं। विधायकों की गिरफ्तारी का ये सिलसिला जून 2015 में आप के पूर्व कानून मंत्री ‌जितेंद्र तोमर की गिरफ्तारी से शुरु हुआ था। हालांकि फिलहाल इनमें चार विधायक ही जेल में हैं।

सेक्स सीडी मामले में फंसे आप विधायक संदीप कुमार, महिला यौन उत्पीड़न आरोपी अमानतुल्लाह खान, एम्‍स सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार हुए सोमनाथ भारती फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। शेष सभी विधायक फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। आइए जानते हैं पिछले 18 महीने में जेल जा चुके आप विधायक और उन पर लगे आरोपों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 13
सतेन्द्र जैन
1. सत्येंद्र जैन - इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक सत्येंद्र जैन की चार कंपनियों पर 17 करोड़ ट्रांसफर करने और इन कंपनियों से चेक प्राप्त करने का आरोप है। आरोप के मुताबिक इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने गैर-कानूनी कालोनियों में प्रापर्टी खरीदने में किया। जैन से संबंधित चार कंपनियां इंडो मेटल इम्पैक्स, अकिंचन डेवल्पर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इंफो सॉल्यूशन और मगलायतन प्रोजेक्ट्स आईटी विभाग की जांच के घेरे में है।
विज्ञापन

3 of 13
2. जीतेंद्र सिंह तोमर - सबसे पहले जून 2015 में गिरफ्तार हुए त्री नगर के आप विधायक जीतेंद्र सिंह तोमर। कानून मंत्री हुआ करते थे, कानून की फ़र्ज़ी डिग्री रखने के आरोप में 9 जून 2015 को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। पहले तो केजरीवाल अपने मंत्री के साथ खड़े रहे लेकिन गिरफ्तारी के बाद अपनी गलती मानी। करीब 44 दिन जेल में रहने के बाद तोमर को कोर्ट ने ज़मानत दी। लेकिन साल भर से ज़्यादा हो चुका है इस मामले में उसके बाद कुछ नहीं हुआ। ना कोई चार्जशीट ना कोई पेशी।
 

4 of 13
- फोटो : अमर उजाला
3. मनोज कुमार - 9 जुलाई 2015 को कोंडली के विधायक मनोज कुमार गिरफ्तार हुए। मनोज पर आरोप था कि उन्होंने किसी दूसरे का प्लॉट बेचकर फर्जीवाड़ा किया। 11 दिन बाद कोर्ट ने ज़मानत दी। इस मामले को लगभग एक साल हो गया है। इस दौरान कोर्ट में दो तारीख लगी जिसमें एक में जज साहब नहीं आये। चार्जशीट हो गई है।
विज्ञापन

5 of 13
अखिलेश त्रिपाठी
4. अखिलेश त्रिपाठी - अखिलेश पर 2013 में एक प्रदर्शन के दौरान दंगा फैलाने का आरोप लगा। दिल्ली पुलिस ने 26 नवम्बर को गिरफ्तार किया और अगले ही दिन 27 नवम्बर को कोर्ट ने जमानत दे दी। कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई कि आपने बिना आधार के आरोप क्यों लगाए? और अखिलेश पर लगे आरोप खारिज कर दिए। यही नहीं बाद में अखिलेश त्रिपाठी पर एक PWD के फ्लैट के गैर कानूनी इस्तेमाल का दबाव बनाने का आरोप लगा जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

6 of 13
सुरेंद्र सिंह
5. सुरेंदर सिंह - 21 अगस्त 2015 को दिल्ली कैंट के विधायक कमांडो सुरेंदर सिंह गिरफ़्तार हुए। आरोप था कि उन्होंने एनडीएमसी के दलित कर्मचारी के साथ मारपीट की। एक रात थाने में बिताने के बाद अगले दिन कोर्ट में पेशी हुई और कोर्ट ने ज़मानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि पुलिस की कारवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई लगती है। इस मामले में 11 महीने बाद कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

7 of 13
सोमनाथ भारती
6. सोमनाथ भारती - मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा, जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया। कोर्ट ने सरेंडर के लिए कहा तो 29 सितंबर को सोमनाथ भारती ने सरेंडर किया और गिरफ्तार हुए। एक हफ्ते बाद 7 अक्टूबर को सोमनाथ को ज़मानत मिल गई। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है चार्जशीट हो गई है।

8 of 13
महेन्दर यादव
7. महेन्दर यादव - 29 जनवरी को विकासपुरी के विधायक महेन्दर यादव को पुलिस ने दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यादव अपने इलाके में एक 4 साल की बच्ची के रेप मामले में पुलिस की 'नाकाफी कारवाई' का विरोध करने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने पुलिस थाने गए थे। 24 घंटे के भीतर महेंद्र यादव को कोर्ट ने ज़मानत दे दी। 6 महीने बाद इस मामले में आगे कुछ नहीं हुआ है।

9 of 13
जगदीप सिंह
8. जगदीप - 29 मई को हरिनगर के विधायक जगदीप को कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। करीब साढ़े सात घंटे बाद जगदीप को थाने से ही ज़मानत मिल गई। दो महीने बाद इस केस में कोई आगे बढ़ने की खबर नहीं।

10 of 13
दिनेश मोहनिया
9. दिनेश मोहनिया - देश के इतिहास में शायद पहली बार कोई विधायक इस तरह गिरफ़्तार हुआ होगा जैसे संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया को किया गया। 25 जून को जब वो प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे तब एक महिला से छेड़खानी और बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने कैमरे के सामने से उठा लिया। 4 दिन बाद कोर्ट ने जमानत दे दी। इसके बाद इस मामले कोई अपडेट नहीं है।

11 of 13
नरेश यादव
10. नरेश यादव - महरौली से विधायक नरेश यादव धर्मग्रन्थ की बेअदबी और दंगा भड़काने के आरोप में पंजाब की जेल में बंद है।

12 of 13
संदीप कुमार
11. संदीप कुमार - राशन कार्ड बनवाने गई महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन शोषण और सेक्स सीडी मामले में गिरफ्तार और फिलहाल जेल में हैं।
विज्ञापन

13 of 13
अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला
12. अमानतुल्लाह खान - अपने साले की पत्नी का यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार और फिलहाल जेल में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें