फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में डॉक्टर के कपड़े फाड़े, CMO ऑफिस में तोड़फोड़

Tue, 04 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  1. नाराज डॉक्टरों ने कर दी हड़ताल, इमरजेंसी सेवा भी ठप 
विज्ञापन
ddu, delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिनगर स्थित डीडीयू अस्पताल में एक व्यक्ति इलाज करवाने के लिए आया। अस्पताल में डॉक्टरों से किसी बात पर उसकी बहस हो गई। उस व्यक्ति के साथ मौजूद चार लोगों ने डॉक्टरों से पहले बदतमीजी की, फिर सीनियर डॉक्टरों से गाली गलौज करते हुए एक डॉक्टर का कोट फाड़ दिया।
विज्ञापन


जब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो सभी ने मारपीट भी की। इसके बाद सीएमओ दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी। वहीं घटना से नाराज डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा ठप कर दी और हड़ताल पर चले गए। 

मामला बढ़ने के बाद वहां मौजूद सीनियर व रेजिडेंट डॉक्टरों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के शराब के नशे में धुत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर के अध्यक्ष डॉ. सुमित पारिया का कहना है कि जब तक यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे, तब तक कोई भी डॉक्टर काम पर नहीं आएगा।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पहले अस्पताल में बाउंसर भी मौजूद थे, लेकिन उन सभी को हटा लिया गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें