उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार को ट्रक से रौंदे जाने की घटना के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया। मोबाइल की टॉर्च जलाकर मार्च निकाला और केन्द्र सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
लोगों का आरोप था कि उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता की कार पर ट्रक से जानलेवा हमला कराया गया है। जिसमें पीड़िता की मौसी और चाची मौत हो गई, जबकि वह उनका वकील गंभीर घायल है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।