फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने केजरीवाल के 9 सलाहकार को किया था बर्खास्त, वो अब भी कर रहे दिल्ली सरकार का काम

Thu, 31 May 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पूर्व सलाहकार आतिशी मार्लेना को दिल्ली सचिवालय में एक खाली कॉन्फ्रेंस रूम दिया गया है। बताया जा रहा है वे इसमें काम करेंगी। यह रूम मनीष सिसोदिया के ऑफिस के साथ ही लगा हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि 17 अप्रैल को गृह मंत्रालय से एक आदेश जारी किया था। जिसमें दिल्ली सरकार के टॉप 9 सलाहकारों को बर्खास्त कर दिया गया था। इनमें आतिशी का भी नाम शामिल था। केंद्र सरकार के आदेश के बावजूद आतिशी दिल्ली सरकार के लिए अनाधिकारिक तौर पर काम कर रहे हैं।

बता दें कि सीबीएसई में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए मार्लेना ककी तारीफ की गई है। इस मामले को लेकर आप पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'सलाहकार के तौर पर वह भले ही बर्खास्त हो गए हों लेकिन वे गेस्ट के रूप में दिल्ली सचिवालय आ सकते हैं। 9 में से 4 सलाहकार अपने पद से इस्तीफा पहले ही दे चुके हैं।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आप पार्टी का आरोप, केंद्र सरकार जानबूझकर बना रही निशाना

aatishe
सूत्रों की माने तो ये लोग विजिटर कार्ड से सचिवालय में प्रवेश करते हैं। पहले इन्हें पिक-अप और ड्रॉप फेसिलिटी मिलती थी अभी उसे बंद करवा दिया गया है। ये सभी लोग अब ओला ऊबर से आते-जाते हैं।

इसके बाद रविवार को दिल्ली के गवर्नर अनिल बैजल ने ट्वीट पर क्लास 12वीं के बच्चों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस ट्वीट पर सीएम केजरीवाल ने कहा, 'आखिरकार आपने मान लिया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चे अच्छा कर रहे हैं। तो बताइए आतिशी को निकालकर किसे फायदा हुआ? अगर आप रुकावटें पैदा न करें तो हम उंचाइयां छू सकते हैं। और फिर आप भी गौरवान्वित होंगे, तो कृपया हमारे प्रयासों को सपोर्ट कीजिए, कृपया पॉजिटिव रहें और हर जगह हमारे लिए रुकावटें पैदा करना बंद करें।'

सौरभ ने कहा, 'सलाहकार काम तो कर रहे है लेकिन समस्या यह आ रही है कि उनके पास सरकारी दस्तावेजों और दफ्तरों का एक्सेस नहीं है, उनके हाथ बंधे हुए हैं। हमारी पार्टी की परंपरा हमें सिखाती है कि हमारा मकसद सिर्फ अच्छा काम करना है और इसीलिए वे लगातार काम कर हैं।'

वहीं आप पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर हमारी नियुक्तियों को निशाना बना रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें