फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा कांड के बाद लिया सबक, सुरक्षा उपरकरण होंगे मुहैया

Thu, 09 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते को कार्रवाई के दौरान सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। पिछले दिनों मथुरा के जवाहर बाग में हुई घटना के बाद निगमायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। तीनों जोन में तोड़फोड़ विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पिछले दिनों मथुरा जिले में जवाहर बाग में कब्जाधारियों का हटाने गए दो पुलिस अधिकारियों की उपद्रवियों ने हत्या कर दी थी। पूरा अभियान हिंसक हो गया था। अपनी जान बचाने के लिए बाद में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं।

चूंकि यहां भी नगर निगम सीमाक्षेत्र में निगम की जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जा हुआ पड़ा है। पिछले दिनों जमाई कॉलोनी में कब्जा हटाने गई टीम और पुलिस पर पथराव की घटना को देखते हुए निगमायुक्त ने तीनों जोन के संयुक्त आयुक्त के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया और तोड़फोड़ विभाग के कर्मचारियों को बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, लाउडस्पीकर सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू करने से पहले निगम अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ आपसी सामंजस्य तैयार करेंगे और उसके बाद कार्रवाई को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें