रिकार्ड तोड़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम विमल कुमार शर्मा ने स्कूलों में सोमवार की छुट्टी घोषित कर दी है। पूर्व में चल रही छुट्टियों के बाद सोमवार से कक्षा आठ तक के स्कूल खुलने थे।
रविवार को घना कोहरा और बढ़ी सर्दी के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों में फिर 25 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई। अब 26 जनवरी को स्कूल खुलेंगे और गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। उधर, एनसीआर में ठंड ने रविवार को पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया।
बीएसए डा. प्रवेश यादव ने बताया कि कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 25 जनवरी तक बंद रहेंगे। बता दें कि जनपद में बढ़ी सर्दी की वजह से डीएम विमल कुमार शर्मा द्वारा पहली बार 19 को अवकाश घोषित किया गया था। सबसे पहले तीन दिन केलिए स्कूल बंद कराए गए थे।
इसके बाद 23 जनवरी शनिवार को भी छुट्टी घोषित की। 24 जनवरी को रविवार सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से स्कूल बंद रहे। सभी विद्यालय सोमवार से खुलने थे, लेकिन शीतलहर की वजह से डीएम द्वारा सोमवार की भी छुट्टी घोषित की गई है।