फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato price: नहीं मिल रहे 80 रुपये किलो में टमाटर, सफल पर 159 रुपये और खुले बाजार में 150 रुपये किलो तक रेट

Tue, 18 Jul 2023 02:18 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tomato price: मंगलवार के मदर डेयरी के सफल की दुकानों पर 159 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर बेचा जा रहा है। खुले बाजार में टमाटर 120 से 180 रुपये किलो के बीच उपलब्ध है। महंगे प्रीमियम क्वॉलिटी के टमाटरों के दाम अधिक हैं...
विज्ञापन
Tomato price - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय उपभोक्ता संघ ने दावा किया है कि वह लोगों को 80 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर उपलब्ध करवा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सोमवार से ही टमाटर की सस्ते दामों पर बिक्री शुरू हो गई है। आजादपुर मंडी और नोएडा के कुछ इलाकों में सस्ते टमाटर की बिक्री शुरू हो गई है। लेकिन लगभग 2.50 करोड़ लोगों की आबादी वाली दिल्ली के आम उपभोक्ताओं तक इसकी पहुंच नहीं हो पा रही है। लोगों की शिकायत है कि केवल प्रचार के लिए कुछ स्थानों पर टमाटर की बिक्री की जा रही है, जबकि उन्हें खुले बाजार में अभी भी 120 से 180 रुपये किलो के बीच टमाटर खरीदना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार के मदर डेयरी के सफल की दुकानों पर 159 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर बेचा जा रहा है। खुले बाजार में टमाटर 120 से 180 रुपये किलो के बीच उपलब्ध है। महंगे प्रीमियम क्वालिटी के टमाटरों के दाम अधिक है।

खुले बाजार में ठेले पर टमाटर बेच रहे पूरनलाल ने अमर उजाला को बताया कि थोक मंडी में टमाटर के भाव गिरकर 100 से 120 रुपये किलो तक रह गए हैं। खुले बाजार में इनकी बिक्री 120 से 180 रुपये किलो तक हो रही है, लेकिन अच्छे क्वॉलिटी के टमाटर 180 रुपये किलो तक मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में ज्यादा बारिश नहीं होती है और नई फसल की आवक हो जाती है, तो टमाटर के दाम गिरकर 60 रुपये किलो तक आ सकते हैं। लेकिन यदि बारिश हो जाती है और ट्रकों की आवाजाही पर असर पड़ता है तो दाम जल्द कम होने के आसार नहीं हैं।

ग्राहक शिवानंद ने बताया कि टमाटर के दाम ज्यादा हो जाने के कारण उन्हें खपत में कटौती करनी पड़ रही है, लेकिन इसके बाद भी सब्जी बनाने के लिए महंगे दामों पर टमाटर खरीदना पड़ रहा है। इससे घर का बजट बिगड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें