दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्रसिंह तोमर को बीएससी की फर्जी डिग्री उपलब्ध कराने वाला मदन सिंह चौहान सैकड़ों लोगों को फर्जी डिग्रियां दिला चुका है।
पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि ज्यादातर फर्जी डिग्रियां उत्तप्रदेश के कॉलेज व विश्वविद्यालय से दिलवाई गई हैं। इस कारण ही उसे डिग्री वाला चौहान के नाम से जाना जाता था।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात का सबूत जुटाने में लगी हुई है कि उसने कितने लोगों को डिग्रियां बांटी हैं। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जितेंद्र तोमर व मदन सिंह चौहान को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।
तोमर का कहना है कि उसे बीएससी की डिग्री चौहान ने ही दिलवाई थी। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि पूर्व कानून मंत्री जितेेंद्र सिंह तोमर अब पूछताछ में सहयोग कर रहा है। अब वह ठीक से जवाब दे रहा है।