सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद या उसके पिता राजेंद्र कुमार दत्ता सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। सेक्टर-41 की सी ब्लॉक स्थित कोठी का बिजली कनेक्शन कटने के बाद उन्हें जरूरी कागजात और जुर्माने की रकम जमा करनी है।
एसडीओ एसएम यादव ने बताया कि सेक्टर 18 के बिजली डिवीजन कार्यालय में जुर्माने की राशि जमा होगी। उन्हें कनेक्शन संबंधी कागजात दिखाने होंगे। अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि जुर्माने की राशि करीब 12 लाख रुपये है।
अंतिम राशि सोमवार को निर्धारित होगी। बिना जुर्माना जमा किए कनेक्शन नहीं जुड़ेगा। कनेक्शन पिता के नाम पर है, इसलिए जुर्माना उन्हीं को जमा करना होगा।