फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम जितनी बार बोलेंगे 'मितरों' उतनी बार इस बार में 31 रुपये में मिलेगी बियर

Mon, 02 Jan 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
beer bar
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी जिसके 50 दिन बाद शनिवार को वो एक बार फिर से देश को संबोधित करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएम के राष्ट्र के नाम संदेश को लेकर पूरे देश में जहां गहमागहमी है वहीं, एक बार ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर का ऐलान किया है। आज साल का आखिरी दिन है और देश भर में आज पब से लेकर बार तक में पार्टियों का सिलसिला शुरु हो चुका है।

दिल्ली, मुबंई और बंगलुरु में चलने वाले सोशल ऑफलाइन बार ने घोषणा की है कि 31 ‌दिसंबर की रात प्रधानमंत्री अपने संबोधन में जितनी बार मितरों शब्द बोलेंगे उतनी बार ग्राहकों को महज 31 रुपये में बियर दी जाएगी।
विज्ञापन

  Get a beer or a shot for Rs. 31* every time you hear our Prime Minister say '#Mitron' during his speech tomorrow.https://t.co/ikTZ9TyEgL pic.twitter.com/qf8l8ymXSU — Social Offline (@SocialOffline) December 30, 2016
विज्ञापन

सोशल मिडिया पर दिया ऑफर

beer bar
असल में सोशल ऑफलाइन बार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ग्राहकों को इस सुविधा की जानकारी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में जितनी बार मितरों शब्द बोलेंगे उसके बदले बार मात्र 31 रुपये में बियर का किसी भी अन्य ड्रिंक का एक शॉट देगी।

मालूम हो कि 30 दिसंबर को ही नोटबंदी की घोषणा के 50 दिन पूरे हुए हैं जिसके बाद से पूरे देश में इस बात को लेकर चर्चा जारी है कि अब पीएम ऐसा कौन सा कदम उठाने वाले हैं जो काले धन वालों पर प्रहार बन कर बरसेगा।

मजे की बात ये है कि सोशल मीडिया पर इस ऑफर को देखने के बाद कई लोगों ने इस बार में अपनी सीट बुक कराई है और बार ने भी ऐसे लोगों को सीट देने से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें