फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जीत का छक्का, और 21 चौका मारने के लिए मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पांच उम्मीदवार जीत का छक्का और 21 उम्मीदवार विजय का चौका मारने के लिए मैदान में कूदे हुए है। इनमें भाजपा व कांग्रेस के कद्दावर नेता शामिल है। जबकि नौ ऐसे उम्मीदवार है जो चार बार विधायक बन चुक है और पांचवीं बार विधायक बनने के लिए चुनावी दंगल में कूदे हुए है।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा व आप के अलावा अन्य दलों के चुनाव चिन्ह पर 95 पूर्व व निवर्तमान विधायक एक बार फिर किस्मत आजमा रहे है, इनमें 62 निवर्तमान और 43 पूर्व विधायक शामिल है।

इन निवर्तमान और पूर्व विधायकों के नाम जीत के अनेक रिकार्ड दर्ज हो चुके है। इस बार जीतने वाले ऐसे उम्मीदवारों के जीत के रिकार्ड में कई चांद लगे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

आज दिल्ली करेंगी इनका फैसला

पांच उम्मीदवार ऐसे विधायक है जो लगातार पांच जीत चुके है और इस बार जीत का छक्का मारने का प्रयास कर रहे है। पांचवी बार विधायक बनने के मैदान में उतरे उम्मीदवारों में दो उम्मीदवार लगातार चार बार जीत चुके है, लेकिन इनमें सात उम्मीदचार चार चुनाव जीते हुए है, मगर वह बीच में एक चुनाव हार गए थे।

तरह जीत की हैट्रिक बना चुके दो विधायक जीत का चौका मारने के प्रयास में लगे है। जबकि एक बार बीच में चुनाव हार चुके 19 उम्मीदवार भी जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में कूदे हुए है।

चुनाव में आधा दर्जन उम्मीदवार जीत की हैट्रिक बनाने की स्थिति में है। ये उम्मीदवार लगातार दो बार जीत चुके है, जबकि सात अन्य उम्मीदवार भी तीसरे बार जीतने की कतार वालों में शामिल है। ये उम्मीदवार विधायक बनने के बाद चुनाव हार गए थे। चुनाव में 50 उम्मीदवार दूसरी बार जीतने में लगे है, इनमें 38 उम्मीदवार पिछली बार जीते थे, जबकि एक दर्जन विधायक कभी न कभी विधायक रह चुके है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें