फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सरकारी अस्पतालों में नर्सों का प्रदर्शन आज से, 15 को हड़ताल

Mon, 11 Nov 2019 06:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नर्सों का विरोध-प्रदर्शन शुरू होगा, जबकि 15 नवंबर को 24 घंटे की हड़ताल की जाएगी। दिल्ली नर्सेज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से नर्सों की विभिन्न मांगों को सरकार के सामने उठाया जा रहा है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


फेडरेशन के महासचिव लीलाधर ने बताया कि नर्सिंग कर्मचारियों के नए पदों पर नियुक्ति, छठवें वेतनमान की सिफारिशें लागू कराने, नर्सों का कैडर सी से बी में करने आदि मांगें उठाई जा रही हैं। लेकिन अब तक इनका संज्ञान नहीं लिया गया। 11 और 12 नवंबर को सभी अस्पतालों में नर्सिंग कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। 

वहीं 13 और 14 नवंबर को सुबह दो घंटे (9 से 11 बजे तक) काम बंद कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। 15 नवंबर को हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रदर्शन के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बगैर नोटिस सभी नर्सिंग कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने अंतिम बार विभाग को सूचित करते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें