फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली आज, जुटेंगे एक लाख लोग!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही रैली में लगभग एक लाख की भीड़ जुटने का अनुमान है।
विज्ञापन


ये दावा है भाजपा नेतृत्व का जिसका कहना है कि पीएम की अभिनंदन रैली में करीब 1 लाख लोग इकट्ठा होंगे। पीएम की रैली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और लोग यहां आना शुरू भी हो गए हैं।

लेकिन भाजपा के एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने के दावे पर कांग्रेस और आप अपना-अपना राग गा रही हैं। दोनों पार्टियों का दावा है कि भीड़ जुटाने के लिए लोग यहां बाहर से बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रैली में यूपी और हरियाणा से लाए गए लोग

पीएम की रैली में एक लाख की भीड़ जुटने के भाजपा के दावे को खोखला बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती कहते हैं कि, 'खबर है बहुत भारी संख्या में यूपी और हरियाणा से लोग लाए जा रहे हैं। शक्ति प्रदर्शन का प्रयास है। पता नहीं ये बीजेपी वाले अपनी पुरानी आदतें कब छोड़ेंगे। कब ये जनसेवा में उतरेंगे?'

वहीं कांग्रेस के मुकेश शर्मा का कहना है कि कांग्रेस कड़े शब्दों में बीजेपी की निंदा करती है क्योंकि उसने राज्य प्रशासन को जिस तरह मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए उपयोग किया है वह सही नहीं है। वहीं मुकेश शर्मा भी यह कहते हैं कि रैली में यूपी और ‌हरियाणा से लोगों को लाया जा रहा है। वहीं वह यह भी दावा करते हैं कि इसके लिए 2500 बसें लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें