फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हो सकती है बारिश

Wed, 21 Jan 2015 09:02 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने बुधवार को लोगों को फिर परेशान किया। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते सुबह को हल्की बारिश हुई और तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार-शुक्रवार को बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और शनिवार को कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।

दो दिन धूप खिलने के बाद बुधवार को फिर से मौसम ने करवट बदली। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते समुद्री तटों से चली तेज यर्द हवाओं ने तापमान में कमी कर दी। इससे लोगों को दिनभर कपड़ों में लिपटे रहना पड़ा।

बादल छाए रहने से दिनभर सर्दी बनी रही। सुबह को हल्की बारिश भी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। समुद्री हवाओं में यदि तेजी जारी रहती है तो एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को कोहरा छाया रहेगा। शाम को कोहरे के घना होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें