फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन आज, सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा

Wed, 04 Sep 2019 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • उम्मीदवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे
  • उम्मीदवार पांच सितंबर को दोपहर 12 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे
  • बुधवार को नामांकन के साथ उम्मीदवारों को जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट जमा कराना होगा
विज्ञापन
चुनावी माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन करने का अंतिम दिन होगा। उम्मीदवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। प्रमुख छात्र संगठन एनएसयूआई व एबीवीपी की ओर से बुधवार को ही अपने प्रत्याशियों का नामांकन कराया जाएगा। दोनों ही संगठन चार पदों के लिए 10 से 12 उम्मीदवारों का नामांकन कराएंगे।

विज्ञापन


नामांकन किए जाने के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। छंटनी के बाद बुधवार शाम छह बजे तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार पांच सितंबर को दोपहर 12 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापस लिए जाने के बाद 5 सितंबर को शाम पांच बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।

डीयू प्रशासन ने आखिरी दिन होने के चलते नामांकन प्रक्रिया के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीयू प्रशासन इस पर भी नजर रखेगा कि आखिरी दिन उम्मीदवार किसी भी तरह का हुड़दंग न मचाएं। इसके लिए नामांकन केंद्र पर पुलिस और डीयू सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहेगा। 
विज्ञापन


बुधवार को नामांकन के साथ उम्मीदवारों को जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट जमा कराना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अधिकारिक रूप से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर सकेंगे। छात्र संगठनों ने तो अपना प्रचार पूरी तरह से शुरू कर दिया है।

एनएसयूआई की ओर से लगभग 10 उम्मीदवारों का नामांकन कराया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि भले ही इन उम्मीदवारों के नामांकन कराए जाएंगे, लेकिन टिकट की रेस में चार नाम आगे चल रहे हैं। पहला नाम कैंपस लॉ सेंटर के आशीष लांबा, शहीद भगत सिंह की छात्रा चेतना त्यागी, दयाल सिंह कॉलेज के अभिषेक चपराना व अंकित भारती (देव नगर खालसा कॉलेज) का है। 

बताया जा रहा है कि संगठन  सुनीत पहल, संजू खारी, वैष्णव सिंह के भी नामांकन करा सकता है। इसी तरह से एबीवीपी ने सात संभावित नाम तय किए हैं, जिनमें अक्षित दहिया, तुषार डेढ़ा, मानसी, योगित राठी, जयदीप मान, प्रदीप तंवर, व शिवांगी खरवाल के नाम शामिल हैं। इसमें योगित राठी को टिकट मिलना पक्का माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें