फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आज पहला मेट्रो मंडे, बुधवार-शनिवार वर्क फ्रॉम होम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी मंत्रियों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों को मेट्रो से सफर करने की सलाह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोमवार को पहला मेट्रो मंडे है। दिल्ली सरकार के रविवार देर शाम जारी निर्देश के मुताबिक सभी मंत्रियों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों को सोमवार को मेट्रो से सफर करने की सलाह दी गई है। बुधवार और शनिवार को वर्क फ्रॉम होम रहेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील के बाद, दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और हर सोमवार को मेट्रो मंडे का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, सड़कों पर जाम कम करने के लिए दिल्ली सरकार और निगम के दफ्तरों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य न केवल ईंधन की बचत करना है, बल्कि दिल्ली को प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाना भी है। ईंधन बचाने के लिए सरकारी गाड़ियों के पेट्रोल कोटे में 20% तक की कटौती की गई है। सरकार ने अपने संसाधनों के इस्तेमाल पर भी कैंची चलाई है। दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी स्टाफ कारों के औसत पेट्रोल उपभोग में कम से कम 20 प्रतिशत की कमी लाएं। इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारियों और अन्य दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि वे कारपूलिंग अपनाएं और सप्ताह में एक दिन स्वेच्छा से नो व्हीकल डे मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें