फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Covid Death: जान ले रहा कोरोना, आज एक और मरीज की हुई मौत; जानें अब कितने हैं एक्टिव केस

Fri, 20 Jun 2025 11:45 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में कोरोना से आज एक और मौत हो गई। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बीते दिन कोरोना की वजह से दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोविड लोगों को डरा रहा है। हर दिन मरीजों की मौत से आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में एक और मरीज की कोरोना से मौत हो गई। एक दिन पहले भी दो महिलाओं ने कोरोना की वजह से दमतोड़ दिया था।

विज्ञापन


ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से दिल्ली में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। फेफड़ों के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार तक कोरोना से अब तक 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना के 630 सक्रिय मरीज हैं।

बीते गुरुवार को कोरोना से हुई थी दो महिलाओं की मौत
बीते गुरुवार को राजधानी में कोरोना से दो बुजुर्ग महिलाओं ने दम तोड़ दिया था। दोनों पहले से दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान संक्रमण होने पर स्थिति गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, 67 साल की महिला को पहले से उच्च रक्तचाप के अलावा किडनी, निमोनिया, सेप्सिस, रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक की बीमारियां थीं। वहीं, 74 साल की महिला को पहले से कोरोनरी धमनी, आर्थराइटिस, सांस की बीमारी, मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्टिक शॉक की बीमारियां थीं। 

इधर, बीते दिन की रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी से अभी तक 15 मरीजोें ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। वहीं दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 632 हो गई है। बुधवार को कोरोना के 12 नए मरीज सामने आए, जबकि 100 मरीज स्वस्थ हो गए। राजधानी में एक जनवरी से अब तक 2580 मरीज ठीक हो चुके हैं।


ये पढ़ें: Delhi Corona Cases: राजधानी में डरा रहा कोरोना, आज दो महिलाओं की मौत; जानें मरने वालों का कितना पहुंचा आंकड़ा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें