-नार्थ रोहिणी थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो साथियों के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
-6 लाख रुपये, एक खिलौना पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नार्थ रोहिणी इलाके में शनिवार को कर्ज चुकाने के लिए एक कारोबारी ने दोस्तों के साथ मिलकर नकली लूटपाट की कहानी रच डाली। पुलिस ने तकनीकी छानबीन के बाद वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी समेत कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पहचान अनुज, भारत और कारोबारी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 लाख रुपये, एक खिलौना पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई। पुलिस भागे हुए एक आरोपी अजय की तलाश में दबिश दे रही है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे नार्थ रोहिणी थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। मौके पर पुलिस को पीड़ित अभिषेक और उनकी पत्नी मिली। उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उनसे 17 लाख रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि अभिषेक के परिवार वालों का बुध विहार इलाके में प्लाईवुड का कारोबार है। परिवार वालों ने अभिषेक को 17 लाख रुपये एक पार्टी को पेमेंट करने के लिए 17 लाख रुपये दिए। वह पैसे का बैग कार में रखकर अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पीड़ित अभिषेक की हरकत संदिग्ध लगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी 39 साल के अनुज और 27 साल के भारत को गिरफ्तार कर लिया, तब खुलासा हुआ।