फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्यार क्या-क्या न करवाए: GF को इंप्रेस करने के लिए अपनी ही कंपनी में डाला डाका, 35 लाख उड़ाए... हुआ ये हाल

Wed, 28 May 2025 05:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ग्रेजुएट है। उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। वह उनको प्रभावित करने के लिए बड़ा हाथ मारना चाहता था। कंपनी में रोजाना करोड़ों रुपये आते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम जिला के मोती नगर इलाके में एक निजी कंपनी के अकाउंटेंट की अपनी ही कंपनी के पैसों पर नियत खराब हो गई। वह अलमारी में रखे 35 लाख रुपये चोरी कर गायब हो गया। दरअसल आरोपी की कई गर्लफ्रेंड हैं। उनको इंप्रेस करने और गाड़ी खरीदने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

आरोपी भागकर आजमगढ़ भी पहुंच गया। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से टीम उसके पीछे पहुंच गई। 48 घंटे के भीतर उसे लगभग पूरी रकम के साथ आजमगढ़, यूपी के होटल से दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी विवेक राज उर्फ साहिल (23) के रूप में हुई है। 

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 24 मई को कर्मपुरा, मोती नगर स्थित एक निजी कंपनी से 35 लाख रुपये चोरी की कॉल मिली थी। खबर मिलते ही थाने का स्टाफ वहां पहुंच गया। वहां शिकायतकर्ता ने बताया कि वह फील्ड ऑफिसर है। उसने दफ्तर की अलमारी में 35 लाख रुपये पेमेंट के रखे थे।

इसके बाद वह लाजपत नगर स्थित दूसरे ऑफिस चला गया। दफ्तर में उस समय केवल अकाउंटेंट विवेक राज मौजूद था। पुलिस ने उसकी तलाश की तो वह गायब था। फौरन मामला दर्ज कर थाना प्रभारी वरुण दलाल व अन्यों की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से गुरुग्राम, नोएडा और आजमगढ़ छापेमारी की।

आरोपी व्हाट्सएप और इंस्ट्राग्राम के लिए एक्टिव था। उसकी लोकेशन आजमगढ़ की मिली। पुलिस ने आजमगढ़ में करीब 40 होटल की तलाशी की। इसके बाद टीम आरोपी की तस्वीर लेकर मंगलम होटल, आजमगढ़ पहुंची तो स्टाफ ने तस्वीर देखकर आरोपी की पहचान की। आरोपी को होटल के कमरे से दबोच लिया गया।
विज्ञापन

एक बैग में रखे 34.98 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ग्रेजुएट है। उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। वह उनको प्रभावित करने के लिए बड़ा हाथ मारना चाहता था। कंपनी में रोजाना करोड़ों रुपये आते हैं। घटना वाले दिन उसे बस 35 लाख की मिले।  पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित वीडियो- 


यह भी पढ़ें- रेखा सरकार के 100 दिन: धीमी रफ्तार, महिला समृद्धि योजना, फ्री शिक्षा और सिलेंडर जैसे वादे अभी कागजों पर ही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें