फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए मासूम की हत्या

Thu, 03 Mar 2016 08:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में दो युवकों ने एक पड़ोसी 9 साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। दोनों युवकों में से एक की उम्र 16 वर्ष और दूसरे की 17 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवकों ने बच्चे के परिवार से फिरौती मांगने की योजना बनाई थी, इससे वे महंगी कार खरीदकर गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक द्वारका के पोचनपुर में रहने वाला 9 वर्षीय ललित सहरावत तीसरी कक्षा में पढ़ता है, वह डांस करने का बहुत बड़ा शौकीन है इसलिए युवकों ने उसे डांस पार्टी में चलने के लिए बोला।

इससे उत्साहित ललित रविवार दोपहर को अपने परिजनों को बिना बताए युवकों के साथ गया। इसके बाद ललित को सुनसान जगह ले जाया गया और ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे के नीचे दफनाया शव

युवकों ने ललित के शव को एक खाली ईडब्लयूएस फ्लैट कंपाउड पर मलबे के नीचे दफनाया और वापस लौट आए। जब ललित का कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

हालांकि पूछताछ में सामने आया है कि ललित शाम 5 बजे के करीब दो युवकों के साथ यह कहकर घर से गया कि वह एक पार्टी में जा रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ललित की बहन ने एक गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर ली थी। हालांकि शुरूआत में वह अनजान बने रहने का नाटक करता रहा। लेकिन बाद में जुर्म कबूल कर लिया। 16 वर्षीय आरोपी द्वारका के पोचनपुर गांव से ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें