फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मौज मस्ती करने के लिए बहू ने सास के ही घर में की चोरी, बुर्का पहनकर आई थी हाथ साफ करने

Fri, 12 Jan 2024 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उसने अपनी सास के घर पर ही चोरी की साजिश रच दी। आरोपी सास को खाना खिलाने के बहाने नोएडा के एक रेस्टोरेंट ले गई। खाना ऑर्डर करके वह कपड़े बदलकर सास के घर पहुंची और वहां से उसने तीन लाख कैश और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौज मस्ती करने के लिए बहू को कैश की जरूरत थी। ऐसे में उसने अपनी सास के घर पर ही चोरी की साजिश रच दी। आरोपी सास को खाना खिलाने के बहाने नोएडा के एक रेस्टोरेंट ले गई। खाना ऑर्डर करके वह कपड़े बदलकर सास के घर पहुंची और वहां से उसने तीन लाख कैश और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


बाद में वह दोबारा कपड़े बदलकर वापस सास के पास पहुंच गई। सास जब घर पहुंची तो उसे चोरी का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पड़ताल की तो चंद ही घंटों बाद भेद खुल गया। आरोपी महिला की पहचान अफसाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया कैश व जेवरात बरामद कर लिए हैं।

पीड़िता रजिया बेगम (52) परिवार के साथ ए-ब्लॉक, न्यू अशोक नगर में रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि छह जनवरी को वह अपनी बहू अफसाना के साथ नोएडा सेक्टर-18 के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थीं। वहां से वापस लौटी तो उनके घर के दरवाजे खुले थे। अलमारियां भी खुलीं थीं। घर से तीन लाख कैश और लाखों के जेवरात गायब थे। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई थी। घर में एक बुर्के वाली महिला चोरी करके जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने सीसीटीवी से पीछा किया तो नोएडा के एक कैमरे में उसका नकाब हटा दिख गया। पीड़िता रजिया बेगम को जब उस फुटेज को दिखाया गया तो उसने फौरन महिला की पहचान अपनी बहू अफसाना के रूप में की। अफसाना पति के साथ नोएडा सेक्टर-27 में रहती है। पुलिस ने फौरन वहां छापेमारी कर अफसाना को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम...
पुलिस की पूछताछ में अफसाना ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। उसे पता था कि सास के पास खासी रकम और जेवरात है। उसने सास के घर चोरी की योजना बनाई। आरोपी सास के पास पहुंची और उसे रेस्टोरेंट ले जाने की बात की। वह सास को बहाने से नोएडा सेक्टर-18 के रेस्टोरेंट ले गई।

वहां खाना ऑर्डर करने के बाद वह वहां से गायब हो गई। इसके बाद वह पास में रहने वाली एक सहेली के घर पहुंची। वहां उसने बुर्का पहना और कपड़े बदले। फौरन वह सास के घर पहुंची और वहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाद में वह वापस सहेली के घर पहुंची और दोबारा पुराने वाले कपड़े बदलकर सास के पास पहुुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें