फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की लत के लिए 'डबल शिफ्ट': युवक दिन में चलाता रिक्शा, रात में गुनाह के रास्ते पर निकल जाता, ऐसे पकड़ा गया

Thu, 07 May 2026 06:49 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पालम पुलिस ने शराब की लत पूरी करने के लिए सेंधमारी करने वाले रजत को गिरफ्तार किया। वह दिन में रिक्शा चलाता था। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब की लत को पूरा करने के लिए युवक दिन में रिक्शा चलाता था और रात में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देता था। पालम थाना पुलिस ने सूचना पर बदमाश को महावीर एन्क्लेव इलाके से गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन

आरोपी की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी रजत के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से सिलिंडर, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, दो जन्म प्रमाणपत्र, एक बैंक पासबुक, बैग और कपड़े बरामद किए हैं। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 27 अप्रैल को पालम थाना पुलिस को एक घर में चोरी की शिकायत मिली। 

मामला दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी का काम देख रहे आईपीएस अधिकारी अनंत धनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ मुखबिरों को सक्रिय किया। फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह शराब पीने का आदी है और दिन में किराये पर रिक्शा चलाता है। 
विज्ञापन

अपनी लत को पूरा करने के लिए बंद घरों को निशाना बनाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर पहले से पालम थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें