दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के मद्देनजर सुबह 6 बजे से ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया। डीएमआरसी के इस फैसले से उन सभी छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में सुविधा मिलेगी जो सार्वजनिक वाहन पर निर्भर हैं।
डीएमआरसी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि 'रविवार को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशन से सुबह 6 बजे दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू हो जाएंगी।' कोरोना वायरस के चलते फिलहाल दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक के लिए उपलब्ध हैं।