फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह 6 बजे से पहली मेट्रो, यूपीएससी परीक्षा के मद्देनजर डीएमआरसी का फैसला

Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के मद्देनजर सुबह 6 बजे से ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया। डीएमआरसी के इस फैसले से उन सभी छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में सुविधा मिलेगी जो सार्वजनिक वाहन पर निर्भर हैं।   डीएमआरसी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि 'रविवार को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशन से सुबह 6 बजे दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू हो जाएंगी।' कोरोना वायरस के चलते फिलहाल दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक के लिए उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें