फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए की वेबसाइटों पर प्रतिबंध को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर

Thu, 26 Nov 2020 06:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वह जुआ, सट्टेबाजी और बाजी लगाने से जुड़ी वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने के लिये कदम उठाए।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि विभिन्न राज्यों द्वारा ऐसी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिये कई कानून बनाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में वेबसाइट जुआ, सट्टेबाजी और दांव लगाने के खेल की सुविधा देती हैं और भारत में उनतक पहुंच सहज है।

वित्तीय परामर्श सेवा उपलब्ध कराने वाले अविनाश मेहरोत्रा की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है, ये सभी गतिविधियां यद्यपि कानून द्वारा निषिद्ध हैं लेकिन कानूनों को प्रभावी तरह से लागू नहीं किये जाने की वजह से बदस्तूर जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में यह भी दावा किया गया कि भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी प्रणाली अनियमित है और यह हवाला संचालन, धनशोधन को अंजाम देने के लिये उपयुक्त जगह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें