फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पिटाई का बदला लेने के लिए युवक की चाकू गोदकर हत्या, साल भर पहले हुआ था झगड़ा

Sat, 30 Nov 2024 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

घायल युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी देशराज (26) को गिरफ्तार कर लिया। युवक छोटेलाल इंदिरा विकास कॉलोनी में रहता था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखर्जी नगर इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए एक ई-रिक्शा चालक ने घर में घुसकर युवक को चाकू से गोद दिया। घायल युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी देशराज (26) को गिरफ्तार कर लिया। युवक छोटेलाल इंदिरा विकास कॉलोनी में रहता था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात महिला ने सूचना दी कि एक युवक ने घर में घुसकर उसके देवर को चाकू गोद दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि हमलावर इसी इलाके का रहने वाला है। 

पुलिस ने देर रात आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने किसी बात पर विवाद होने पर छोटेलाल की पिटाई कर दी थी। बृहस्पतिवार रात वह ई-रिक्शा लेकर उसकी गली से जा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान उसका रिक्शा गली में फंस गया। देशराज को अकेले देखकर छोटेलाल ने उसकी पिटाई कर दी। देशराज वहां से चला गया और कुछ देर बाद छोटेलाल के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें