दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग के छात्र की हरकत ने कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती को अपाहिज बना दिया। छात्र ने युवती की अश्लील फिल्म बना रखी थी। वह ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करना चाहता था।
ऐसे में खुद को बचाने के लिए युवती चौथी मंजिल से कूद गई थी, जिससे उसके दोनों पैर व कमर टूट गई। घटना के तीन माह बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने 19 सितंबर को आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार वसंत विहार में रहने वाली शिप्रा (22, बदला नाम) गुड़गांव स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती है। युवती की वसंत विहार में ही रहने वाले एक युवक से जान-पहचान थी। आरोपी युवक बंगलूरू से इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है।