फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम!: मुंबई से दिल्ली आ रहे विमान में टिशू पेपर पर लिखा ये मैसेज, पढ़ते ही मचा हड़कंप

Fri, 27 Jun 2025 08:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एअर इंडिया की उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब क्रू मेंबर को विमान से एक टिशू पेपर मिला जिस पर 'बम' लिखा था।
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की सूचना से शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। विमान के क्रू मेंबर को एक टिशू पेपर मिला। इस पेपर पर लिखा हुआ था कि एअर इंडिया 2954- टी 3 में बम है। इसके बाद तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को सुबह 4.42 बजे कॉल मिली। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और जांच के बाद इस सूचना को झूठी सूचना करार दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई से नई दिल्ली आ रहे इस विमान की आइजीआइ एयरपोर्ट पर प्रियारिटी लैडिंग कराई गई। लैंडिंग से पहले तमाम एजेंसियां सतर्क थी। लैंडिंग के तत्काल बाद विमान को खाली कराने के बाद उसे एकांत क्षेत्र में लाया गया, जहां तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मामले की जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान में तैनात क्रू के एक सदस्य को टिश्यू पेपर मिला। इस पर बम होने की बात लिखी थी। मामले से अवगत होते ही एयरपोर्ट पर तैनात सभी एजेंसियां सतर्क हो गईं। तय हुआ कि विमान की पूरी तलाशी ली जाएगी। इधर एयरपोर्ट पर अग्निशमन सहित तमाम एजेंसियां सतर्क थी। तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। टिश्यू पेपर कहां से आया और किसने रखा, यह अभी को पता नहीं चला है।

बता दें कि पूर्व में भी विमान में बम होने की खबर आए दिन एयरपोर्ट पर तैनात एजेंसियों के लिए मुसीबत बनती रहती है। पिछले वर्ष तो इंटरनेट मीडिया पर विमान में बम होने की झूठी सूचना देने का एक चलन से चल पड़ा था। इसमें कुछ लोग गिरफ्तार भी हुए। एक मामले में उत्तम नगर के युवक को पुलिस ने पकड़ा था, तो उसने बताया कि उसने लोगों के बीच चर्चा बटोरने के लिए ऐसा किया। एक अन्य मामले में गिरफ्तार युवक ने कहा कि उसकी महिला मित्र दिल्ल से बाहर नहीं जाए इसलिए उसने उस विमान में बम होने की सूचना दी जिसपर उसकी महिला मित्र सवार थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बम की सूचना सही है या नहीं इससे ज्यादा महत्वपूर्ण सूचना है। किसी भी सूचना को पुलिस हल्के में नहीं लेती है। जो मानक प्रक्रिया तय है, उसका पालन किया जाता है।
विज्ञापन


थाईलैंड से दिल्ली आ रही फ्लाइट को मिली थी धमकी
बीते 13 जून को थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। यह फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी। फ्लाइट में बम होने की धमकी के बाद इसकी आपातकाल लैंडिंग कराई गई थी। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए एयरपोर्ट कंटिन्जेंसी प्लान लागू कर दिया था। फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे।

बर्मिंघम से दिल्ली आ रहे विमान को भी बम की धमकी
इससे पहले 22 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-114 को बम की धमकी मिलने के बाद उसे बर्मिंघम से दिल्ली आते समय रियाद की ओर मोड़ दिया गया था। रियाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया। सुरक्षा जांच के बाद यात्रियों को होटल में ठहराया गया था। फ्लाइट के टॉयलेट के पास एक कागज मिला था जिसमें बम की धमकी दी गई थी। यह फ्लाइट बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 थी
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Operation Sindhu: ऑर्मेनिया के येरेवन से दिल्ली आए 173 भारतीय; PM मोदी और विदेश मंत्रालय को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें