फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजारी बवालः हत्या की कोशिश की एक और रिपोर्ट दर्ज, एसआईटी ने शुरू की जांच

Thu, 07 Nov 2019 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस हजारी बवाल मामले में एक और एफआईआर वकील पंकज दुबे ने दर्ज कराई है। सब्जी मंडी थाने में दर्ज हत्या की कोशिश के मुकदमे में पंकज दुबे ने कहा है कि उनके ऊपर गोलियां चलाई गईं। 

विज्ञापन


इसके बाद उनके हाथ के अंगूठे में चोट लगी। इसके बाद तीस हजारी बवाल मामले में दर्ज एफआईआर की संख्या 7 हो गई। इनमें 5 वकीलों, 1 जज धर्मेश शर्मा और 1 घायल पुलिसकर्मी प्रदीप की शिकायत पर दर्ज हुई है। 

अपराध शाखा की एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीस हजारी बवाल में कुल 21 पुलिसकर्मी और 5 वकील घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों ने भी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी है, लेकिन इस पर अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, अपराध शाखा की एसआईटी ने तीस हजारी बवाल की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी को सब्जी मंडी थाने से फाइल मंगलवार को मिल गई। एसआईटी ने घायल वकीलों और पुलिसकर्मियों के बयान लेने शुरू कर दिए हैं। 

अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। एसआईटी ने घटनास्थल के पास लगे करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर लिया है। फुटेज से सारी स्थिति स्पष्ट हो रही है कि किसने क्या किया।

एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार से वकीलों की हाथापाई के दौरान तीसरी बटालियन के एक पुलिसकर्मी ने हवा में दो गोलियां चलाई थीं। 

लॉकअप से हवा में बाहर की तरफ चलाई गई इन दो में से एक गोली इसके लोहे के एंगल से टकराई और फिर वकील विजय शर्मा के कंधे में जा लगी। एसआईटी को पता चला है कि हवा में फायरिंग के बाद ही आरोपियों ने एडीसीपी हरेंद्र कुमार को छोड़ा था। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई थी। 
 

विज्ञापन

एसीपी ने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वकील ने लॉकअप के सामने अपनी कार पार्क की। संतरी मना करने गया तो कहासुनी हो गई। सिपाही वापस आने लगा तो वकील ने उसे पीछे से लात मार दी थी। इसके बाद पुलिसकर्मी वकील को पकड़कर अंदर ले गए। यहां लॉकअप एसीपी ने वकील से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी और मामले को रफा-दफा करने को कहा था। बाहर फैली वकील की पिटाई की अफवाह ने मामले को तूल दे दिया। 

क्षतिग्रस्त वाहन भी किए गए जब्त
एसआईटी ने तीस हजारी बवाल में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को जब्त कर लिया है। इनमें 10 मोटरसाइकिलें, एक जिप्सी और 8 जेल वैन हैं। मोटरसाइकिल निजी है। मोटरसाइकिल व जिप्सी जली हुई हैं, जबकि जेल वैन के शीशे तोड़े गए हैं। वकील विजय शर्मा को लगी गोली जिस पिस्टल से चली थी, एसआईटी ने उसे बरामद कर लिया है। मौके से दो खोल भी मिले हैं। हालांकि, डीसीपी के ऑपरेटर से छीनी गई पिस्टल का अब तक पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें