फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टायर किलर्स ब्रेकर’ लगाएंगे गलत दिशा में चलने वालों पर लगाम

Sat, 22 Dec 2018 03:16 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Tire killers breaker - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

शहर में गलत दिशा (रांग साइड) में चलने वाले वाहनों पर लगाम लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण नई योजना लेकर आ रहा है। इसके तहत पहले चरण में पांच स्थानों पर टायर किलर्स ब्रेकर लगाए जाएंगे। संभावना है कि इससे होने वाले संभावित नुकसान से बचने के लिए वाहन चालक रांग साइड न चलें।

विज्ञापन


प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस ने एक सर्वे किया है। सर्वे में उन स्थानों का अध्ययन किया गया है जहां ज्यादा संख्या में वाहनों के गलत दिशा में चलने की बात सामने आ रही है। लिहाजा अब ऐसे स्थानों पर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों को टायर किलर्स ब्रेकर्स का सामना करने पडे़गा।

जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण की ओर से पहले चरण में सेक्टर-77 नॉर्थ आई जंक्शन, सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-61 नियर साई मंदिर यू टर्न, होशियारपुर यू टर्न और सेक्टर-16ए फ्लाईओवर के पास ऐसे ब्रेकर लगाए जाएंगे।

 

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण में कुछ अन्य स्थानों पर ऐसे ब्रेकर लगाए जाएंगे। पहले चरण का काम एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसका मकसद रांग साइड चलने से होने वाले जाम को खत्म करना और किसी तरह की दुर्घटना से वाहन चालकों को बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें