फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiranga Yatra: दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, सीएम रेखा बोलीं- यह सभी के लिए गौरव की बात

Tue, 13 May 2025 06:35 PM IST
आकाश दुबे डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यात्रा में शामिल लोगों का जोश और उत्साह देखते ही बना। लोग बोले कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय सेनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया है।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 13 मई से 23 मई के बीच पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया है। इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। कर्तव्य पथ पर निकाली गई 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहा, 'भारतीयों के लिए जो निर्णय लिए गए हैं, वे हम सभी के लिए गौरव की बात है। यदि आतंक के आका भारत की ओर आंख उठाकर देखेंगे तो हमारी सेनाएं, सरकार और प्रधानमंत्री मोदी उन्हें करारा जवाब देने को तैयार बैठे हैं।

विज्ञापन

इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा निकाला गई। इसमें छात्र, स्काउट गाइड, आम नागरिक और भाजपा के नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने आए शुभम ने अमर उजाला से कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। भारतीय सेनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। इससे उनके मन में सेना के लिए इज्जत और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वे हर तरह से भारतीय सेना के साथ खड़े हैं और हर स्तर पर सेना का सहयोग देने के लिए तैयार हैं। 
 

'हर बेटी सेना के साथ'
बीजेपी कार्यकर्ता सीमा तिवारी ने कहा कि वे यह देखकर बहुत खुश हैं कि भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए दुश्मन देश को परास्त कर दिया है। वे चाहती हैं कि सभी लोग शांति के साथ रहें और दुनिया को किसी युद्ध का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिस तरह पड़ोसी देश ने आतंकियों के सहारे भारत को हराने की कोशिश की है, उससे यही साफ होता है कि उसे अपनी सेना पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी तरह देश की हर बेटी भारतीय सेना के साथ खड़ी है और उसके साथ काम करना चाहती है।  
 

'कोई आतंकी घटना नहीं होगी स्वीकार'
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस अवसर पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत हमारी सेनाओं ने अद्भुत पराक्रम दिखाया है। पाकिस्तान को उसकी करनी का फल भुगतना पड़ा है। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर बने आतंकी ठिकानों को न केवल नेस्तनाबूद कर दिया, बल्कि उन्हें यह संदेश भी दे दिया कि भारत बदल चुका है। अब एक भी आतंकी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन

'पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं रहेंगे आतंकी'
भाजपा नेता संदीप मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर दिशा में विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेना को खुली कार्रवाई करने की छूट दी है और इसी का परिणाम है कि आज आतंकी पाकिस्तान में भी अपने आपको सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह चेतावनी दे दी है कि भविष्य में यदि ऐसी कोई घटना घटेगी तो इसके जिम्मेदार लोगों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें