फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tinku Kapala Encounter: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टिंकू कपाला

Sat, 25 Jul 2020 09:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
टिंकू कपाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के शातिर बदमाश व एक लाख के इनामी टिंकू कपाला को यूपी एसटीएफ व 17 पुलिस ने एक मुठभेड़ में शुक्रवार की देर रात मार गिराया है। आरोपी के खिलाफ करीब 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात शातिर बदमाश कमल किशोर उर्फ टिंकू कपाला निवासी निवाज गंज थाना चौक जनपद लखनऊ के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में शातिर बदमाश टिंकू को गोली लगी। उसे पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। 

एसटीएफ के एसपी विशाल बिक्रम सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश टिंकू कपाला की गोली लगने से मौत हुई है। उस पर एक लाख का इनाम था। बदमाश के एनकाउंटर को लेकर एसपी अरविंद चतुर्वेदी समेत जिले का सारा पुलिस अमला मौके पर मौजूद रहा। वहीं इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। इनके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी नहीं दी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें