फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले नेता मोदी: सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम उम्मीदवार की लोकप्रियता के साथ उनको नापसंद करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


टाइम मैग्जीन के सौ प्रभावशाली लोगों के लिए हो रहे ऑनलाइन सर्वे में मोदी विश्व के सबसे ज्यादा पसंद और नापसंद किए जाने वाले नेता बन गए हैं।

साथ ही लोकप्रियता के मामले में अभी तक आगे चल रहे और बनारस लोकसभा सीट पर उनके खिलाफ मैदान में उतरे AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल केजरीवाल को भी पीछे छोड़ दिया।

टॉप 3 में दो भारतीय

अभी तक वोटों के आधार पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता थे लेकिन जैसे-जैसे वोटिंग प्रक्रिया आगे बढ़ी नरेंद्र मोदी ने केजरी को पीछे छोड़ दिया।

वोट करने वाले कुल लोगों में से करीब 2.40 लाख ने उन्हें इस खिताब के लिए नापसंद किया है तो 2.10 लाख लोगों ने उन्हें पसंद किया है। ये आंकडा वोटिंग प्रक्रिया में शामिल अन्य शख्सियतों से कहीं ज्यादा है।

केजरीवाल को 3.30 लाख लोगों ने वोट किया है। इनमें से 1,90 लाख लोगों ने खिताब का उम्मीदवार बताया है। गौरतलब है कि रविवार तक लोकप्रियता के मामले में केजरीवाल मोदी से आगे चल रहे थे। इसके साथ ही टॉप थ्री में मोदी और केजरीवाल ही दो भारतीय हैं।

मोदी को मिले कुल इतने वोट

दरअसल, 'टाइम मैग्जीन’ की ओर से सौ प्रभावशाली लोगों के चयन के लिए ऑनलाइन वोटिंग कराई जा रही है। इसमें विश्व भर के लोगों ने गुजरात के मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा नापसंद किया है।

सूची में शामिल देश-विदेश की प्रसिद्ध शख्सियतों में सबसे ज्यादा वोट नरेंद्र मोदी को करीब 4.50 लाख मिले हैं। वोट करने वाले कुल लोगों में से तीन लाख से अधिक ने उन्हें नापसंद किया है।

ये आंकड़ा वोटिंग प्रक्रिया में शामिल अन्य शख्सियतों से कहीं ज्यादा है। नापसंद किए जाने वाले लोगों की सूची में दूसरे नबंर पर अभिनेत्री केटी पेरी हैं।
विज्ञापन

वोटिंग के लिए सोशल साइट्स पर प्रचार

टाइम्स मैग्जीन के सौ प्रभावशाली लोगों के लिए ऑनलाइन वोट करने का अंतिम दिन 22 अप्रैल है। रात 12 बजे तक लोग वोट कर सकते हैं।

इसके बाद 23 अप्रैल को ऑनलाइन वोटिंग के परिणाम जारी किए जाएंगे। टाइम मैग्जीन की संपादक टीम की ओर से अधिकृत सौ प्रभावशाली लोगों की सूची 24 अप्रैल को घोषित होगी।

अपने पसंदीदा नेता को वोट कराने के लिए सोशल साइट्स के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। लोग इसके लिए बाकायदा पोस्ट कर वोट करने की अपील कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें